Business Desk | What About Green FD: आज के समय में पैसे बचाने के लिए बहुत जरूरी है कि अच्छा इन्वेस्टमेंट किया जाए। सबसे पहला नाम फिक्स डिपॉजिट का आता है। अगर आप FD कराते हैं तो आपको जमा पैसे पर ब्याज मिलता है। पैसों की सुरक्षित निवेश से आप अच्छी खासी Saving कर सकते हैं। इस समय मार्केट में ग्रीन एफडी भी आ चुकी है। आइये जानते हैं ग्रीन एचडी क्या है और इसमें कितना रिटर्न मिलता है?
क्या है Green FD?
पर्यावरण के प्रति बढ़ती जागरूकता को देखते हुए इस सेक्टर में निवेश करना बहुत ही फायदेमंद माना जा रहा है। इसी निवेश को ग्रीन एफडी निवेश कहते हैं। इसमें जो पैसा लगाया जाता है वो पर्यावरण को बचाने के काम आता है।
ग्रीन एफडी पर ये बैंक दे रही हैं बंपर फायदा
नॉर्मल एफडी से ग्रीन एफडी अलग होती है। इस तरह की एफडी करने पर ग्रीन प्रोजेक्ट और एक्टिविटी की फाइनेंसिंग में लाभ होता है। भारत में ऐसी कई बैंक हैं जो ग्रीन एफडी पर 8% से ज्यादा रिटर्न देती हैं।
AU स्मॉल फाइनेंस बैंक
Green FD के लिए AU स्मॉल फाइनेंस बैंक की तरफ से 6.75% से 8% तक का ब्याज दिया जाता है। इस बैंक में निवेश की अवधि है 12 से 120 महीने की। निवेश करने के बाद निवेशक को अच्छा खासा प्रॉफिट होता है।
बैंक ऑफ इंडिया
बैंक ऑफ़ इंडिया भारत का जाना माना सरकारी बैंक है। कम ही लोगों को पता होगा कि इस बैंक में भी ग्रीन एफडी कराई जा सकती है। ग्रीन एफडी पर ये बैंक 6.40% से 7.15% तक का इंटरेस्ट देता है। इसकी निवेश की अवधि 12 महीने या उससे अधिक हो सकती है। ज्यादा जानकारी के लिए आपको अपने नजदीकी ब्रांच में संपर्क करना होगा।
State Bank of India
भारतीय स्टेट बैंक भारत का सबसे बड़ा बैंक है, जहां आप ग्रीन डिपॉजिट करने पर 6.40% से लेकर 6.65 प्रतिशत तक ब्याज प्राप्त कर सकते हैं। इसमें इन्वेस्टमेंट का टाइम पीरियड है 1111 दिन से लेकर 2222 दिनों तक।
अगर आप भी पर्यावरण के प्रति कुछ करना चाहते हैं तो आपको ग्रीन एफडी में निवेश जरूर करना चाहिए ताकि आगे चलकर आप पर्यावरण के लिए एक बहुमूल्य सहयोग कर सके।